बेगूसराय: पुलिस लाइन में SP ने स्वतंत्रता दिवस पर किया झंडोत्तोलन, DM भी रहे मौजूद
पुलिस लाइन में एसपी मनीष ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर डीएम तुषार सिंगला समेत संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे. इस मौके पर एसपी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बेगूसराय पुलिस आमलोगों की सुरक्षा में हमेशा तैयार है. डायल- 112 की टीम आकस्मिक स्थिति में बेहतर काम कर रही है.