शामली: आदर्शमंडी पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया, अवैध चरस बरामद
Shamli, Shamli | May 26, 2026 सहारनपुर डीआईजी की ओर से मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ आपरेशन सवेरा चलाया जा रहा है। इसके तहत शामली जिले की आदर्शमंडी पुलिस के हाथ सफलता लगी है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ तस्कर का नाम अक्ष है, जो कस्बा बनत के मोहल्ला प्रेमनगर का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से 112 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है।