धौरहरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ईसानगर ब्लॉक के शेखपुर गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत बनाई गई टंकी अचानक भरभरा कर फट गई थी। जिससे टंकी के आसपास खेतों में लगी फसल नष्ट हो गई थी। जहां ग्रामीणों के द्वारा टंकी निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने टीम गठित कर जांच के दिए आदेश।