धौरहरा: ऐरा गांव के पीड़ित के खेत पर दबंग ने किया अवैध कब्जा, पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से की शिकायत
धौरहरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम ऐरा निवासी पीड़ित राजेंद्र ने आज रविवार को दोपहर करीब 12:30 बजे उच्च अधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र देकर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है।कि उनके खेत पर गांव के दबंग ने जबरन अवैध कब्जा कर लिया है। जिसका सीमांकन होना था। वही सीमांकन करने पहुंचे कानूनगो ने सीमांकन आख्या को गलत बताया।