धौरहरा: सारेय्या गांव में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौके पर हुई मौत
आज रविवार को दोपहर का करीब 1:30 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ने जानकारी देते हुए बताया है। उनका पुत्र निवासी गांव सारेय्या थाना क्षेत्र खमरिया के निवासी थे। जो बीते दिवस मृतक बाइक पर सवार होकर अदलिशपुर किसी काम से गया था। जहा से घर वापस आते समय किसी अज्ञात वाहन ने गांव के पास ईसानगर रोड पर टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई।