बरेली: औचक निरीक्षण से खुली लापरवाही की पोल, वृद्धाश्रम और बालिका विद्यालय की बदहाल व्यवस्था पर दी गई फटकार
महिला आयोग की सदस्या पुष्पा पांडे के निरीक्षण में लाल फाटक वृद्धाश्रम में पेंशन, डॉक्टर और जगह की कमी उजागर हुई, जबकि क्यारा के बालिका विद्यालय में सुरक्षा गार्ड, हेल्थ सुविधा, कंप्यूटर व बेड की भारी कमी मिली। झाड़ियों व मच्छरों से खतरा बढ़ा है। नाराज सदस्या ने अधिकारियों को तुरंत सुधार के सख्त निर्देश दिए।