हैदरनगर: देवीधाम हैदरनगर में विवाह के लिए लगी कतार, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ से पहुंच रहे हैं जोड़े
हैदरनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय पर्यटन स्थल सह देवी शक्तिपीठ देवी धाम इन दिनों वैवाहिक और सगाई समारोहों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां प्रतिदिन नए दाम्पत्य सूत्र में वर वधु को जोड़ने का सिलसिला जारी है। मंदिर परिसर में पुजारी पं. अमित पांडेय व शुभम दुबे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि - विधान से विवाह जैसे मांगलिक कार्य संपन्न कराए जा रहे हैं।