गोरखपुर: तहसील दिवस में प्रशासन सख्त: डीएम-एसएसपी ने 180 लोगों की शिकायतें सुनीं, मौके पर 18 मामलों का निस्तारण किया गया
सदर तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस में इस बार प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया।डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों में मौके पर ही त्वरित समाधान कराया गया।तहसील दिवस में कुल 180 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुचे थे।