मधुबन विधानसभा अंतर्गत धनौजी पंचायत के जनता गण के बीच भाजपा प्रत्याशी राणा रंधीर ने शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान चलाया । जनसंपर्क के दौरान सभी का स्नेह, आशीर्वाद और उत्साहपूर्ण समर्थन पाकर वे काफी प्रफुल्लित हो गए । इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी राणा रंधीर ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान नवजवानों के साथ क्षेत्र के बड़े-बुजुर्गों का साथ और आशीर्वाद मिल रहा है।