भवानीपुर: बकरीद पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील, भवानीपुर थाना में हुई शांति समिति की बैठक
भवानीपुर :- आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को भवानीपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भवानीपुर बीडीओ मनोज कुमार ने की। इसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों तथा दोनों समुदाय के लोगों ने भाग लेकर पर्व को भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।