कटंगी: DRM ने कटंगी स्टेशन का निरीक्षण के नाम की खानापूर्ति, ब्रासंस, रेसंस और नागरिकों ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नमिता त्रिपाठी ने आज सोमवार को अपने मातहत कर्मचारियों के साथ रेलवे स्टेशन कटंगी के निरीक्षण की खानापूर्ति की। उन्होंने अचानक से अपने शेड्यूल में परिवर्तन कर दिया. वह सुबह करीब साढ़े 08 बजे ही रेलवे स्टेशन कटंगी पहुंच गई। जबकि पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें 09 बजकर 40 मिनट पर यहां पहुंचना था।