Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

मौवीसेरी की कविता चौहान ने वियतनाम में लहराया परचम, रजत पदक जीतकर बढ़ाया हिमाचल का मान, आज मौवीसेरी पहुँचने पर ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत गोहर:-संजीव कुमार मंडी जिले की नाचन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मौवीसेरी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी कविता चौहान ने वियतनाम के दनांग शहर में आयोजित एशियाई ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर भारत और हिमाचल प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कविता चौहान ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कविता की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। विशेष बात यह है कि कविता चौहान के पिता चालक (ड्राइविंग) का कार्य करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। साधारण परिवार से संबंध रखने वाली कविता ने अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर यह मुकाम हासिल किया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार सहित विभिन्न खेल संगठनों और खेल प्रेमियों ने कविता चौहान को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Mandi, Mandi | Jun 9, 2026

MORE NEWS

गोहर के ज्योग वन क्षेत्र में भीषण आग, दर्जनों चील के पेड़ जलकर राख, आग बुझाने में वन विभाग व ग्रामीण मौके पर मौजूद

गोहर:-संजीव कुमार

उपमंडल गोहर के नाचन वन मंडल के अंतर्गत ज्योग बीट के चील वन क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। इस आगजनी की घटना में दर्जनों चील के पेड़ जलकर राख हो गए, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार आग देर रात भड़की और तेज हवाओं के कारण तेजी से फैलती चली गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड गुलशन शर्मा तथा बीओ (बीट अधिकारी) भरत राणा अपनी टीमों और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उल्लेखनीय है कि जिस स्थान पर आग लगी है, वहां तक अग्निशमन विभाग के वाहन नहीं पहुंच सकते, क्योंकि क्षेत्र की सड़कें कच्ची और संकरी हैं। ऐसे में ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों की मदद से ही आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है।
इस घटना से क्षेत्र में पर्यावरण को भारी क्षति पहुंची है तथा वन्य जीवों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया है। वन विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

गोहर के ज्योग वन क्षेत्र में भीषण आग, दर्जनों चील के पेड़ जलकर राख, आग बुझाने में वन विभाग व ग्रामीण मौके पर मौजूद गोहर:-संजीव कुमार उपमंडल गोहर के नाचन वन मंडल के अंतर्गत ज्योग बीट के चील वन क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। इस आगजनी की घटना में दर्जनों चील के पेड़ जलकर राख हो गए, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार आग देर रात भड़की और तेज हवाओं के कारण तेजी से फैलती चली गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड गुलशन शर्मा तथा बीओ (बीट अधिकारी) भरत राणा अपनी टीमों और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उल्लेखनीय है कि जिस स्थान पर आग लगी है, वहां तक अग्निशमन विभाग के वाहन नहीं पहुंच सकते, क्योंकि क्षेत्र की सड़कें कच्ची और संकरी हैं। ऐसे में ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों की मदद से ही आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। इस घटना से क्षेत्र में पर्यावरण को भारी क्षति पहुंची है तथा वन्य जीवों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया है। वन विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Mandi, Mandi | Jun 10, 2026

Live 🔴 अभिनय कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ‘बलि’ और ‘शंभु’ नाटकों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। कलाकारों के अभिनय और मंचन को दर्शकों ने खूब सराहा।

Live 🔴 अभिनय कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ‘बलि’ और ‘शंभु’ नाटकों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। कलाकारों के अभिनय और मंचन को दर्शकों ने खूब सराहा।

Mandi, Mandi | Jun 10, 2026

कार्यकाल के पहले दिन से एक्शन मोड में जिला परिषद सदस्य राखी शर्मा, लडभड़ोल अस्पताल और तहसील का किया औचक निरीक्षण

लडभड़ोल: लांगणा वार्ड-36 की नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य राखी शर्मा ने पदभार संभालते ही जनहित के कार्यों में तेजी ला दी है। बुधवार को उन्होंने अपने पति एवं पूर्व जिप सदस्य संजीव शर्मा के साथ नागरिक अस्पताल लडभड़ोल और तहसील का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने बल्हड़ा में चर्चा का विषय बने डंगे के लिए डीसी ऑफिस से ₹4 लाख स्वीकृत करवाए हैं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की बदहाली खुलकर सामने आई। क्षेत्र की 19 पंचायतों की निर्भरता वाले इस 30 बेड के अस्पताल में डॉक्टरों के 6 स्वीकृत पदों में से केवल 1 डॉक्टर तैनात है। उनके छुट्टी पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो जाती हैं और पूरा अस्पताल नर्सों के भरोसे चलता है। सफाई व्यवस्था भी एक सामाजिक संस्था के एकमात्र कर्मी के सहारे है, जिससे यह अस्पताल महज एक 'रेफरल सेंटर' बनकर रह गया है। अस्पताल के बाद राखी शर्मा ने तहसील का रुख कर तहसीलदार से खाली पदों पर चर्चा की। पूर्व जिप सदस्य संजीव शर्मा ने अस्पताल की दुर्दशा और पूर्व में आवंटित भूमि पर काम शुरू न होने पर कड़ा रोष जताया है। समस्या के समाधान के लिए संजीव शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की आपात बैठक बुलाई है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रिक्त पद नहीं भरे गए, तो 1 जुलाई से जनता के साथ मिलकर उग्र धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। वहीं, राखी शर्मा ने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाकर स्थाई समाधान करवाएंगी।

कार्यकाल के पहले दिन से एक्शन मोड में जिला परिषद सदस्य राखी शर्मा, लडभड़ोल अस्पताल और तहसील का किया औचक निरीक्षण लडभड़ोल: लांगणा वार्ड-36 की नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य राखी शर्मा ने पदभार संभालते ही जनहित के कार्यों में तेजी ला दी है। बुधवार को उन्होंने अपने पति एवं पूर्व जिप सदस्य संजीव शर्मा के साथ नागरिक अस्पताल लडभड़ोल और तहसील का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने बल्हड़ा में चर्चा का विषय बने डंगे के लिए डीसी ऑफिस से ₹4 लाख स्वीकृत करवाए हैं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की बदहाली खुलकर सामने आई। क्षेत्र की 19 पंचायतों की निर्भरता वाले इस 30 बेड के अस्पताल में डॉक्टरों के 6 स्वीकृत पदों में से केवल 1 डॉक्टर तैनात है। उनके छुट्टी पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो जाती हैं और पूरा अस्पताल नर्सों के भरोसे चलता है। सफाई व्यवस्था भी एक सामाजिक संस्था के एकमात्र कर्मी के सहारे है, जिससे यह अस्पताल महज एक 'रेफरल सेंटर' बनकर रह गया है। अस्पताल के बाद राखी शर्मा ने तहसील का रुख कर तहसीलदार से खाली पदों पर चर्चा की। पूर्व जिप सदस्य संजीव शर्मा ने अस्पताल की दुर्दशा और पूर्व में आवंटित भूमि पर काम शुरू न होने पर कड़ा रोष जताया है। समस्या के समाधान के लिए संजीव शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की आपात बैठक बुलाई है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रिक्त पद नहीं भरे गए, तो 1 जुलाई से जनता के साथ मिलकर उग्र धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। वहीं, राखी शर्मा ने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाकर स्थाई समाधान करवाएंगी।

Mandi, Mandi | Jun 10, 2026