गैरतगंज: शराब के लिए पैसे न देने पर युवक से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
रायसेन ज़िले की गैरतगंज तहसील के गढ़ी पुलिस चौकी क्षेत्र में शराब पीने के लिए रुपए मांगने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवार रात 10 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार घटना सोमवार मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार ग्राम खूजरी थाना शमशाबाद (जिला विदिशा) निवासी 23 वर्षीय शुभम सिलावट अपनी ससुराल ग्राम