चायल: महिला ने गांव में जारी चोरी की वारदातों का किया जिक्र, दो घरों को बनाया निशाना, गांव में दहशत का माहौल
कौशांबी थाना क्षेत्र की गुरौली चौकी अंतर्गत महिला गांव में चोरों ने दो सूने घरों को निशाना बनाकर नकदी, जेवरात व कीमती सामान पार कर दिया। पीड़ित जंगी लाल तिवारी परिवार सहित हैदराबाद गए थे, जबकि रामभवन विश्वकर्मा निमंत्रण में बाहर गए थे। सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।