सोमेश्वर महादेव मंदिर में गूंजा ‘ॐ नमः शिवाय’, 51 ब्राह्मणों ने किया मंत्र जाप
सोरों शूकर क्षेत्र। श्रावण माह के पवित्र सोमवार पर सोरों स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर में 51 ब्राह्मणों ने विधि-विधान से शिव पंचाक्षरी मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप किया। मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं लोक कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सोरों के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने ब्राह्मणों का स्वागत-सत्कार कर दान-पुण्य किया। कार्यक्रम में गिरिराज जी, कमल नयन चौधरी, राहुल पसनाबात, ऋषभ चौधरी, रामगोविंद महेरे सहित अन्य श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। #सोरों #सावनसोमवार
Kasganj, Kasganj | Aug 24, 2026