झांसी: झांसी स्टेशन पर स्वर्णजयंती एक्सप्रेस से फल लेने उतरे व्यक्ति की जेब से पर्स चोरी, दिल्ली में हुई FIR
Jhansi, Jhansi | Apr 27, 2026 झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर एक यात्री का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है, जिसने रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्री ट्रेन रुकने के दौरान कुछ ही मिनटों के लिए प्लेटफॉर्म पर फल खरीदने उतरे थे, लेकिन वापस कोच में चढ़ते ही उन्हें अपनी जेब हल्की महसूस हुई और पर्स गायब मिला।