बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और तीन खोखा कारतूस बरामद किए
Baghpat, Bagpat | Jul 22, 2026 मीडिया सैल बागपत द्वारा बुधवार की शाम करीब साढे पांच बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि कोतवाली बागपत पुलिस के अनुसार 30 जून 2026 को ग्राम बाघू निवासी विनोद कुमार की तहरीर पर कोतवाली बागपत में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि पुरानी रंजिश के चलते कई आरोपितों ने अभिषेक और जतिन पर हमला किया था।