पिपरा: हरिहरगंज सरस्वती शिशु मंदिर में महर्षि वेदव्यास जयंती पर सुलेख व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, मेधावी छात्र हुए सम्मानित
Pipra, Palamu | Jul 29, 2026 हरिहरगंज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, हरिहरगंज में बुधवार को महर्षि वेदव्यास जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सुलेख एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।