नवाबगंज: बाराबंकी में हनुमान जन्मोत्सव पर हिंदू युवा वाहिनी ने निकाली रैली, आत्मरक्षा और एकता पर दिया जोर
बाराबंकी में श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी ने एक रैली का आयोजन किया। यह रैली पंचमुखी हनुमान मंदिर मजीठा से शुरू हुई और दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर कोतवाली, पटेल तिराहे से होते हुए पुलिस लाइन चौराहे के पास शहीद उद्यान पार्क पर समाप्त हुई। रैली में वाहिनी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।