बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड में महिला कॉलेज की प्रबंध समिति का 24 वर्ष बाद हुआ चुनाव, आद्याशंकर यादव निर्विरोध प्रबंधक निर्वाचित
बलिया: स्वामी रामनारायणाचार्य महिला महाविद्यालय बेल्थरारोड की प्रबंध समिति का चुनाव रविवार को हाईकोर्ट के निर्देश पर सीयर ब्लॉक परिसर में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। प्रबंध समिति के लंबे समय से चले आ रहे विवाद के कारण करीब 24 वर्ष बाद यह चुनाव आयोजित किया गया। गहमागहमी के बीच दोपहर 3 बजे तक नामांकन एवं चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई।