शाहपुरा: कुडन पंचायत में राशन घोटाले का आरोप, उपभोक्ताओं का कहना है कि दो महीने की पर्ची काटकर एक महीने का राशन दिया गया
ग्राम पंचायत कुडन में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में राशन वितरण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। राशन उपभोक्ताओं ने विक्रेता प्रभात सेन पर दो महीने की पर्ची काटकर एक महीने का ही राशन देने का आरोप लगाया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जिले की अन्य राशन दुकानों में हितग्राहियों को दो महीने का राशन एकमुश्त दिया जा रहा है,