सावधान! त्योहारों के बीच रायपुर में गंदगी के बीच बन रहा नमकीन, बिना ग्लव्स के काम करते मिले कर्मचारी
राजधानी रायपुर के डूमरतराई स्थित एक नमकीन भंडार' में स्वच्छता नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहाँ भारी मात्रा में मिक्सचर (नमकीन) सीधे गंदे फर्श पर रखा पाया गया है, साथ ही कर्मचारी बिना ग्लव्स और सुरक्षा मानकों के काम करते मिले। त्योहारों के इस सीजन में जब नमकीन की मांग चरम पर है, ऐसी लापरवाही आम जनता की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ है। प्रशासन को ऐसे लापरवाह संस्थानों पर तुरंत सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।
#RaipurNews #FoodSafetyAlert
#ChhattisgarhNews #HealthHazard
#HygieneCheck