शाहजहांपुर: बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने से विकास का नया दौर खुलेगा, विरोधियों से जनादेश का सम्मान करने की अपील: सुरेश कुमार खन्ना
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शाहजहाँपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर खुशी जताई। उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने से विकास, सुशासन और जनकल्याण का नया दौर शुरू होगा।