बांका: अमरपुर बस स्टैंड के समीप से चोरी हुई स्कूटी को पुलिस ने किया बरामद, चोर हुआ गिरफ्तार
Banka, Banka | Jun 5, 2026 शहर के अमरपुर बस स्टैंड के समीप से चोरी हुई स्कूटी को पुलिस ने गोड़ा गांव से बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान की गई। जिसके बाद युवक बजरंगी कुमार के घर में छापेमारी अभियान चलाया गया जहां उसके घर से स्कूटी बरामद किया गया।