मढ़ौरा: मढ़ौरा में तेज आंधी से चार पहिया वाहन पर गिरा पेड़, वाहन हुआ क्षतिग्रस्त
प्रखंड में तेज आंधी पानी के कारण अचानक एक चार पहिया वाहन पर पेड़ गिर गया जिससे वाहन पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। इस संबंध में वाहन के मालिक व पुर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रोहित भारद्वाज ने मंगलवार की सुबह छः बजे बताया कि तेज आंधी के कारण घर के पास स्थित पेड़ गिर गया जिससे नीचे खड़ी चार पहिया वाहन पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया।