बिंदकी: रानीपुर गांव के समीप कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ गंभीर घायल, कानपुर में भर्ती
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानीपुर गांव के समीप कानपुर-प्रयागराज हाईवे में तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार रामस्वरूप उम्र 55 वर्ष निवासी अदमापुर कोरसम थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर घायल हो गए। गोपालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। परिजन कानपुर ले गए।