सांगोद: सांगोद के पिसाहेड़ा में मालव धाकड़ समाज का सम्मेलन, आंधी में टेंट गिरने से कनवास निवासी नरेश घायल, कोटा रेफर
Sangod, Kota | Apr 30, 2026 सांगोद क्षेत्र के पिसाहेड़ा गांव में मालव धाकड़ समाज का छठा आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन सामाजिक एकता और परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संपन्न हुआ। बुधवार को कार्यक्रम के दौरान शाम करीब 5:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी, बवंडर और बारिश ने विवाह स्थल पर अफरा-तफरी मचा दी। तेज हवाओं के कारण टेंट और पंडाल उखड़ गए।