टीकमगढ़: जिला अस्पताल में दिव्यांगजनों की दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु शिविर का किया गया आयोजन, किए गए पंजीयन
शुक्रवार को टीकमगढ़ जिला अस्पताल में दिव्यांग लोगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने को लेकर शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में 60 से अधिक लोगों के पंजीयन किए गए, बताया गया कि पंजीयन के बाद दिव्यांगजनों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा इसके बाद दिव्यांग जनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।