बाबई: तहसील क्षेत्र में लोकसभा चुनाव-2024 के अंतर्गत पेड न्यूज की निगरानी करने के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
लोकसभा निर्वाचन-2024 को लेकर कलेक्टर सोनिया मीना ने गुरुवार को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील क्षेत्र में टीम गठित कर पेड न्यूज की निगरानी करना सुनिश्चित की जाए। आयोग द्वारा चाही गई जानकारी निर्धारित प्रारूप URL पर नामांकन की अंतिम तिथि से प्रारंभ होने वाले प्रत्येक सप्ताह के अंतिम दिन प्रेषित की जाए।