बनमनखी: गंगापुर पंचायत भवन में पंचायत सहयोग शिविर में 154 आवेदन प्राप्त, 78 का मौके पर हुआ निपटारा
बनमनखी प्रखंड की गंगापुर पंचायत भवन में मंगलवार को पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) प्रमोद कुमार ने की। शिविर में विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए। शिविर में कुल 154 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 78 आवेदनों का मौके पर ही