हाथरस: मंडी चौकी से 150 मीटर पर मंडी में दिनदहाड़े ताले तोड़कर लाखों रुपए से भरा थैला लेकर बदमाश फरार, ऑपरेशन लंगड़ा की मांग
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के मंडी चौकी से मात्र डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर बुधवार सुबह 11:30 बजे के लगभग वेखोफ बदमाश ने एक व्यापारिक का गल्ला तोड़कर उसमें रखे ढाई लाख रुपए के करीब से भरा थैला लेकर मौके से फरार हो गया व्यापारी शौचालय के लिए गया था व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने पुलिस से ऑपरेशन लंगड़ा के तहत बदमाश पर कार्रवाई व पैसे लौटाने की मांग की