लोहारू: मनीषा हत्याकांड मामले को लेकर पूर्व मंत्री जेपी दलाल समेत कई नेता ढीगावा में धरने पर बैठे
Loharu, Bhiwani | Aug 16, 2025 सिंघानी गांव में निजी स्कूल की शिक्षिका मनीषा हत्याकांड को लेकर जनता का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के चौथे दिन भी ढिगावा में धरना जारी रहा और हजारों की संख्या में लोग जनसैलाब बनकर जुटे। मृतका को न्याय दिलाने की मांग को लेकर न केवल स्थानीय लोग बल्कि सत्ता और विपक्ष के कई बड़े नेता भी धरना स्थल पर पहुंचे।