नानपारा: लखैहिया कला में मिशन शक्ति टीम ने लगाया चौपाल, महिला थाना प्रभारी ने आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के गुर सिखाए
राजकीय महाविद्यालय लखैहिया कला में शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज-5, द्वितीय चरण के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला में महिला पुलिस थाना प्रभारी अपर्णा वर्मा ने छात्राओं और अन्य महिलाओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि वर्मा का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों द्वारा किया गया।