बिहारीगंज: बिहारीगंज डिक्की चोरी कांड में बड़ी सफलता, कोढ़ा गैंग के ठिकाने से ₹2.37 लाख बरामद
मधेपुरा के बिहारीगंज में बाइक की डिक्की से तीन लाख रुपये चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कटिहार के कोढ़ा गैंग के ठिकाने पर छापेमारी कर 2 लाख 37 हजार 400 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गया। थाना अध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि बरामद राशि जब्त कर ली गई है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।