लार विकास खंड के रोपन छपरा में सोमवार को ठाकुर भद्रसेन सिंह की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोमवार दोपहर 1 बजे पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए अच्छी संगत, मन पर नियंत्रण और समय के सदुपयोग का महत्व बताया।