महोबा: तमौरा गांव में डायल-112 की तत्परता से महिला की जान बचाई गई, फंदे से सुरक्षित उतारा गया
Mahoba, Mahoba | Apr 4, 2026 पुलिस की तत्परता से एक महिला की जान बच गई। घरेलू विवाद के चलते चार बच्चों की मां ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाने का प्रयास किया। पति की सूचना पर डायल-112 टीम मौके पर पहुंची, दरवाजा तोड़कर महिला को सुरक्षित नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है।