बागपत: ग्राम बाघू स्थित दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, हादसे में एक की मौत और दो घायल
Baghpat, Bagpat | Apr 20, 2026 कोतवाली बागपत क्षेत्र के ग्राम बाघू निवासी नितीश ने सोमवार की सुबह करीब आठ बजे जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बाघू स्थित दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में नरेश कुमार निवासी दिल्ली की मौत हो गई तथा उनके दो रिश्तेदार अरुण और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए।