डीग: कलेक्टर ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सख्ती दिखाई, अधीक्षण अभियंता को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
Deeg, Bharatpur | Jul 31, 2026 पंचायत समिति डीग के सभागार स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) कक्ष में शुक्रवार को जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलेक्टर मयंक मनीष की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े जन-अभाव अभियोगों, विकास कार्यों एवं आमजन की समस्याओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।