मटिहानी प्रखंड की गोरगामा पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरगामा के जीर्णोद्धार कार्य में लापरवाही पर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। विद्यालय भवन की छत का घेराई कार्य तो किया गया लेकिन पूरा काम अभी अधूरा पड़ा है। बाहरी दीवार पर प्लास्टर के नाम पर सिर्फ लीपा-पोती की गई है। पूर्व मुखिया शंकर सिंह, पंसस बुलबुल देवी, विद्यासागर सिंह, गुलशन कुमार आदि ने बताय