रामगढ़: रामगढ़ तहसील के बाहर से मिनटों में बाइक चोरी, SDM ऑफिस आए युवक की गाड़ी हुई गायब
Ramgarh, Alwar | May 5, 2026 रामगढ़ कस्बे में बाइक चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। मंगलवार शाम करीब 4 बजे रामगढ़ पुरानी तहसील के बाहर खड़ी एक बाइक महज कुछ ही मिनटों में चोरी हो गई। घटना उस समय हुई जब बाइक मालिक एसडीएम कार्यालय में काम से गया हुआ था। जानकारी के अनुसार, खोहरपूरी बड़ौदामेव निवासी भीमराज पुत्र पदमचंद वोटर लिस्ट से संबंधित कार्य के लिए एसडीएम ऑफिस रामगढ़ आया