सागर नगर: ब्याज की राशि न देने पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाला 4 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
थाना मोतीनगर के 4 वर्ष पुराने अपराध क्रमांक 1055/2020 धारा 306,34 के मामले में 4 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए गए थे, दो आरोपी चार वर्षो से फरार चल रहे थे जिनमें से एक आरोपी को करीब 4-5 दिन पूर्व गिरफ्तार किया गया था, उसके उपरांत शेष एक आरोपी फरार चल रहा था, जिसे आज आरोपी अतुल जैन पिता शिखर चंद्र जैन उम्र 48 साल निवासी रामपुरा वार्ड को गिरफ्तार किया है ।