राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास और शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी के गोरखपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी रविवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां राष्ट्रीय लोक दल और सैथवार मल्य महासभा के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया।