हुज़ूर: भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित एक होटल में होम स्टे ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई आयोजित
Huzur, Bhopal | Feb 17, 2024 होम स्टे ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन मध्य प्रदेश की बैठक आज अरेरा कॉलोनी भोपाल स्थित एक होटल में आयोजित की गई। जिसमें गवर्निंग बॉडी के सभी सदस्य शामिल हुए। बैठक में अनेक कार्यकर्ताओं का प्रारूप तैयार करने का प्रस्ताव रखा गया। सभा के बाद संस्था के संरक्षक रूप नारायण चौहान ने समस्त नव नियुक्त पदाधिकारी व सदस्यों को नियुक्ति पत्र दिए।