स्वार: अजीमनगर पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गौकश किया गिरफ्तार, एक साथी भी दबोचा
Suar, Rampur | May 23, 2026 रामपुर के थाना अजीमनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी गौकश अभियुक्त समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, पशु काटने के उपकरण तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।