जमुआ: जमुआ में हेल्थ डे पर स्वास्थ्य जांच शिविर, पोषण व टीकाकरण को लेकर लोगों को किया जागरूक
Jamua, Giridih | Apr 8, 2026 संपूर्णता अभियान के तहत जमुआ मुख्यालय समेत विभिन्न पंचायतों में बुधवार को 11 बजे से हेल्थ डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना, आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता से संबंधित योजनाओं की जानकारी देना था।