मुरादाबाद: पानी की पाइपलाइन फटने से सड़क धसी, जिससे लोग परेशान
मुरादाबाद जनपद में मझोला इलाके के लाकडी फाजलपुर रोड पर सड़क धसने की वजह से कॉलोनी के लोग काफी परेशान हैं, कुछ दिन पूर्व निजी गैस सप्लाई करने वाली कंपनी के द्वारा पाइपलाइन बिछाई गई थी, जिसकी वजह से कॉलोनी में वाटर सप्लाई करने वाली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, पानी बहने की वजह से इलाके की मिट्टी धस गई है, रविवार रात्रि 11:00 बजे तक मरम्मत के कार्य किया गया है।