जगदीशपुर: जगदीशपुर नया टोला में बीजेपी ग्रामीण मंडल का प्रशिक्षण महा अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ
बीजेपी ग्रामीण मंडल नया टोला जगदीशपुर के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम उपस्थित सभी पदाधिकारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार तथा संचालन संयोजक मंजी चौधरी ने किया ।