धनवार: मां सरस्वती की प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन किया गया
धनवार बाजार समेत आस पास के सैकड़ो स्थानों पर विद्या की देवी माँ शारदे की पूजा अर्चना के बाद मंगलवार की शाम चार बजे आस पास के जलाशय में माता की प्रतिमा को विसर्जन कर दिया गया। इस दौरान विभिन्न सरकारी विद्यालय, निजी विद्यालयों समेत कई स्थानीय क्लब, नवयुवक क्लब द्वारा भी माता की प्रतिमा धूम धाम के साथ जलाशय में प्रवाहित किया गया।