जयपुर: जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में एक ट्रोला ऑटो को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराकर बिजली ट्रांसफार्मर में जा घुसा
Jaipur, Jaipur | Jul 9, 2026 जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में आज गुरुवार को एक ट्रोला ऑटो को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गया और उसके बाद सड़क पर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराया। ट्रांसफार्मर से टकराते ही तेज धमाके की आवाज हुई जिससे क्षेत्र में भय का माहौल पैदा हो गया। हादसे में ऑटो सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच भीड़ को हटा यातायात सुचारु किया