बहरोड़: बहरोड में एक युवक का छत पर टहलना बना काल, मौसी के घर आए युवक की छत से गिरने से हुई दर्दनाक मौत
Behror, Alwar | Jul 4, 2026 बहरोड़ थाना क्षेत्र के रिवाली गांव में मौसी के घर मिलने आए एक युवक की छत से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस के एएसआई अमर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नीमराना थाना क्षेत्र के शिवदानसिंहपुरा निवासी सोमदत्त पुत्र बिहारीलाल के रूप में हुई है। वह 3 जुलाई को अपनी मौसी से मिलने रिवाली गांव आया था।